Ghaziabad Murder: डेयरी कर्मचारी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

टीलामोड़ थानक्षेत्र के रिस्तल गांव में डेयरी कर्मी सुनील (42) की अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। सुनील दिल्ली के मूल निवासी थे। गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश की डेयरी में देखरेख का काम करते थे। मंगलवार देर रात वह डेयरी में ही सोए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुल्हाड़ी से उनके शरीर पर कई वार किए। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब डेयरी मालिक ने चारपाई पर पड़ा शव देखा तब पुलिस को सूचना दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुनील के भाई को जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 06:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ghaziabad Murder: डेयरी कर्मचारी की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadMurderCase #GhaziabadHindiNews #GhaziabadNewsToday #SubahSamachar