Sonipat News: जिस जमीन पर काटे गरीबों के प्लाट वहां बन रहा श्मशान घाट

सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर में गांव मुंडलाना से पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायत दी कि पंचायत की जिस जमीन पर आवास योजना के तहत उनके लिए प्लाट काटे गए थे वहां पर सरपंच की ओर से श्मशान घाट का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने उसे रुकवाने की मांग उपायुक्त से की। उपायुक्त नेहा सिंह ने मामले की जांच करते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। लघु सचिवालय में समाधान शिविर में 17 शिकायतें प्राप्त हुई। मुख्य रूप से शिविर के दौरान गांव हुल्लाहेड़ी निवासी करतार सिंह ने कहा कि गांव में जाने वाले रास्ते को रोक दिया गया है। ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करके मकान बनाया जा रहा है। इस प्रकार हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए। सिरसाढ़ के ग्रामीणों ने स्वामित्व योजना के तहत मालिकाना हक दिलाने, परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, भू राजस्व व अवैध कब्जे से संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द करना सुनिश्चित करें। जिससे शिकायतकर्ता को किसी भी तरह की परेशानी न हो और बार-बार सचिवालय के चक्कर न काटने पड़े।गन्नौर में प्राप्त हुई 6 शिकायतें गन्नौर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान 6 शिकायतें प्राप्त हुई। समाधान शिविर का आयोजन एसडीएम प्रवेश कादियान की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के दौरान पटेल नगर निवासी अभिषेक शर्मा ने शिकायत दी कि उसके प्लांट के सामने बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर को गली के कॉर्नर पर शिफ्ट करवाने का कष्ट करें जिससे वह मकान बना सके। एक अन्य शिकायत सनपेड़ा निवासी रणधीर ने एसडीएम को दी कि उसके खेतों से बिजली के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं जिससे दुर्घटना होने का खतरा है इसको ठीक करवाया जाए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में गलत बिजली का मीटर दर्ज होने की शिकायत, बिजली व पानी की शिकायतें प्राप्त हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जिस जमीन पर काटे गरीबों के प्लाट वहां बन रहा श्मशान घाट #ACremationGroundIsBeingBuiltOnTheLandWherePlotsWereCarvedOutForThePoor. #SubahSamachar