Delhi NCR News: कमेटी डालकर मुनाफा देने का झांसा देकर ठगे थे दो करोड़, दंपती रामपुर से गिरफ्तार

नोट: खबर रामपुर, यूपी के लिए भी उपयोगी हो सकती है-दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपियों को शौकत अली रोड, रामपुर, यूपी से दबोचा, अप्रैल 2025 में दोनों हो गए थे गायब-आरोपियों ने भोले-भाले लोगों का विश्वास जीतकर उनसे 52 महीनें की कमेटी डलवाई, करीब दो करोड़ लेकर आरोपी हो गए फरार-इंद्रपुरी, पूसा, टोडापुर पर मुख्य आरोपी चंदरदीप उर्फ मास्टरजी पढ़ाता था ट्यूशन, लोगों का विश्वास जीतकर कमेटी डलवाकर की ठगीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।निवेश के बाद अच्छा मुनाफा देने का वादा कर दो करोड़ की ठगी करने वाले एक दंपती को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंदरदीप उर्फ मास्टरजी और इसकी पहचान सरिता चमोली के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी चंदरदीप दिल्ली के इंद्रपुरी, पूसा, टोडापुर इलाके में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। यहां उसने स्थानीय लोगों का विश्वास जीता। बाद में उसने लोगों से कमेटी डालकर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में उसने कुछ लोगों को मुनाफा भी दिया। बाद में मोटी रकम हो जाने पर आरोपी रातों-रात दिल्ली से फरार हो गया।करीब 48 लोगों की शिकायत के बाद 2025 में आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। छानबीन के बाद दंपती को शौकत अली रोड, रामपुर, यूपी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ठगी में शामिल बाकी आरोपियों की जानकारी जुटाकर उनकी तलाश कर रही है। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित वर्मा ने बताया कि 16 अक्तूबर 2025 को कुलदीप सिंह व 47 अन्यों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। कुलदीप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि चंदरदीप चमोली नामक आरोपी इंद्रपुरी, पूसा इलाके में एक दुकान में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया।इस बीच 2013-14 में आरोपी ने एरिया के लोगों को कमेटी के बारे में बनाकर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में लोगों ने थोड़ी-थोड़ी रकम की कमेटियां डाली, जिस पर आरोपी ने अच्छा रिटर्न दिया। विश्वास होने के बाद आरोपी ने 52 किस्तों की बड़ी कमेटी डाली और दो करोड़ समेटकर फरार हो गया। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने बताया कि उसने पुलिस से बचने के लिए हिसाब-किताब वाले रजिस्टर जला दिए। जिस फोन का वह इस्तेमाल कर रहा था, उसको तोड़ने के अलावा सिम कार्ड को भी नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: कमेटी डालकर मुनाफा देने का झांसा देकर ठगे थे दो करोड़, दंपती रामपुर से गिरफ्तार #ACoupleWasDupedOfRs2CroreByFormingACommitteeAndPromisingProfits #AndTheyWereArrestedFromRampur. #SubahSamachar