Noida News: पारसोल गांव में 21 लाख रुपये से बनेगा बरात घर

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के पारसोल गांव में सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए यमुना प्राधिकरण बरात घर बनाएगा। सीईओ राकेश कुमार सिंह की मंजूरी के बाद इसके निर्माण पर 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले महीने निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। बरात घर में शादी की रस्मों के लिए दूल्हा-दुल्हन के दो कमरे, मंडप हॉल और दावत के लिए जगह बनाई जाएगी। इसके अलावा शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पारसोल गांव में 21 लाख रुपये से बनेगा बरात घर #ACommunityHall(baraatGhar)WillBeBuiltInParsolVillageAtACostOfRs21Lakh. #SubahSamachar