Noida News: एक जमीन पर दो दावों की जांच के लिए बनी समिति

एक जमीन पर दो दावों की जांच के लिए बनी समिति -सेक्टर-132 रोहिल्लापुर गांव की खसरा नंबर-4 की जमीन का प्रकरण माई सिटी रिपोर्टरनोएडा। सेक्टर-132 रोहिल्लापुर गांव की खसरा नंबर-4 की जमीन को लेकर जांच के लिए नोएडा प्राधिकरण में समिति का गठन हुआ है। नोएडा प्राधिकरण ने इस जमीन पर 12 किसानों को आबादी के प्लॉट नियोजित कर दिए हैं। इन प्लॉट के आवंटन पत्र भी जारी हो गए हैं। वहीं, दूसरा पक्ष गांव के किसान का है, जिनका कहना है कि उनकी तरफ से जमीन का मुआवजा ही नहीं उठाया गया है। अब तक जमीन पर कब्जा कायम है। इसलिए प्राधिकरण में दोनों पक्ष की तहकीकात के लिए ओएसडी की अगुवाई में जांच समिति का गठन किया गया है। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया, जमीन पर दावा करने वाले स्थानीय निवासियों ने अपना पक्ष रखा है। अब इस मामले में जांच के लिए ओएसडी क्रांति शेखर के नेतृत्व में समिति गठित कर दी गई है। सदस्य के तौर पर इसमें सीएपी मीना भार्गव व महाप्रबंधक एके अरोड़ा को सदस्य बनाया गया है। एसीईओ ने बताया, समिति की रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि यहां पर प्राधिकरण ने करीब 23 साल बाद जमीन देने वाले 12 किसानों को जमीन के सापेक्ष 5 प्रतिशत आबादी का प्लॉट दिया है। वह जब मौके पर पहुंचे थे तब निर्माण होते मिला था। शनिवार को इनकी तरफ से शिकायत किए जाने के बाद दूसरा पक्ष सामने आया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 20:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: एक जमीन पर दो दावों की जांच के लिए बनी समिति #ACommitteeFormedToExamineTwoClaimsOverAPieceOfLand. #SubahSamachar