Bareilly News: नगर में बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नालों की होगी सफाई

बहेड़ी। नगर में 49 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। सभागार में हुई नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में नगर की 80 हजार की आबादी को कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था, नालों की तली झाड़ सफाई, सीसी रोड का निर्माण आदि की सुविधा मिलेगी।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने बोर्ड के सभी सदस्यों से विकास कार्यों की चर्चा की। अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने पिछली बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। लेखाकार पारितोष जोशी ने बोर्ड ऑफ मेंबर्स के सामने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट रखा। बैठक में शशि मिश्रा, ताहिर पप्पू, सलीम चंदा, परविंदर गंगवार, ओम प्रकाश, रजिया नूरी, लाल सिंह, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद रफी, रुखसाना आदि सभासद मौजूद रहे।ये होंगे कार्य -- स्टेट बैंक की शाखा के भवन और उसके पीछे खाली पड़े मैदान में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेगा- बरसात से पहले नगर के सभी नालों की तली झाड़ सफाई होगी- अमृत टू योजना के तहत पेयजल, जल निकासी, पानी की पाइपलाइन आदि के लिए कार्य कराए जाएंगे00000000000000000नैनीताल रोड पर बनीं 280 दुकानों का उठा मुद्दासभासद जलीस आजाद ने नैनीताल रोड पर बनीं 280 दुकानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, बिना नामांतरण और नक्शे के इतनी बड़ी इमारत बना दी गई है। नगर पालिका ने नोटिस दिया तो पता लगा कि कोर्ट से स्टे मिला है। इसपर अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में वकीलों का पैनल काम कर रहा है। मुकदमे पर नजर बनाए हुए हैं। सभासद ने नगर में तालाबों पर कब्जे का भी मुद्दा उठाया।0000000000वर्जन, 49 करोड़ रुपए का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ है। इससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा, नालों की सफाई होगी, अमृत टू योजना का लाभ पूरे नगर को मिलेगा। नगर पालिका तेज रफ्तार से विकास करने के लिए प्रयासरत है। - रश्मि जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, बहेड़ी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: नगर में बनेगा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, नालों की होगी सफाई #ACommercialComplexWillBeBuiltInTheCity #DrainsWillBeCleaned. #SubahSamachar