Meerut News: अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्र कल्याण परिषद के उद्घाटन पर बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सत्र की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मालिक ने छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने को प्रेरित किया। डीन एकेडमिक्स प्रो. अर्चना रानी ने क्रेडिट प्रणाली, गतिविधियों, खेलकूद, चिकित्सा और छात्रवृत्ति सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा रिया त्यागी ने अपने अनुभव साझा किए। छात्राओं ने गणेश वंदना, नृत्य और गीत भी प्रस्तुत किए। छात्र कल्याण परिषद की डीन प्रो. अनु रस्तोगी ने कार्यक्रम का संचालन कर धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र कल्याण परिषद के सदस्यों का सहयोग रहा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान #ACallToMoveForwardWithDiscipline. #SubahSamachar