Noida News: रबी की बुवाई के लिए प्रमाणित बीजों पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

यमुना सिटी। आगामी रबी सीजन में किसानों को प्रमाणित बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान और मुफ्त बीज मिनीकिट का लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से विभागीय पोर्टल पर जल्द ऑनलाइन बुकिंग कराने की अपील की है। कृषि विभाग के अनुसार, दलहनी, तिलहनी और खाद्यान्न फसलों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर ई-लॉटरी से चयन होगा। चयनित किसानों को जोतबही के आधार पर एक मिनीकिट मिलेगी। वितरण राजकीय कृषि बीज भंडारों पर बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण और पीओएस मशीन से किया जाएगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: रबी की बुवाई के लिए प्रमाणित बीजों पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान #A50%SubsidyWillBeProvidedOnCertifiedSeedsForRabiSowing. #SubahSamachar