Bageshwar News: सरयू किनारे बनेगी 2,220 मीटर लंबी दीवार, 2,500 से अधिक की आबादी होगी सुरक्षित

कपकोट (बागेश्वर)। सरयू नदी में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू हो गया है। नदी किनारे सात स्थानों पर 12.13 करोड़ रुपये की लागत से 2,220 मीटर लंबी और 4.60 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षात्मक कार्य पूरा होने के बाद 2500 से अधिक की आबादी की सुरक्षा होगी। इससे 175 आवासीय और 15 अनावासीय भवन सुरक्षित होंगे। सोमवार को केदारेश्वर मैदान में विधायक सुरेश गढि़या ने बाढ़ सुरक्षा कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा न्यूनीकरण मद से किए जा रहे कार्य का मकसद सरयू नदी से कटाव और बाढ़ के खतरे को कम करना है। सुरक्षा दीवार का निर्माण गोलना, असों, नगर पंचायत क्षेत्र के कपकोट बाजार, भराड़ी बाजार और खाईबगड़ आदि क्षेत्रों में सात स्थानों पर किया जाएगा। सुरक्षा दीवार बनने के बाद क्षेत्र की आबादी, कृषि भूमि एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। कहा कि प्रदेश सरकार लोगाें की समस्याओं के निदान और विकास के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, हरीश कोरंगा, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, सभासद गजेंद्र कपकोटी आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bageshwar News: सरयू किनारे बनेगी 2,220 मीटर लंबी दीवार, 2,500 से अधिक की आबादी होगी सुरक्षित #A2 #220-meter-longWallWillBeBuiltAlongTheBanksOfTheSaryuRiver #ProtectingAPopulationOfOver2 #500. #SubahSamachar