Delhi NCR News: मुठभेड़ में पकड़ा गया 15 हजार का इनामी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

नोट: खबर बुलंदशहर के लिए भी उपयोगी है-दक्षिण-पूर्व दिल्ली के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आरोपी को अमर कालोनी इलाके में सोमवार देर रात दबोचा-आरोपी ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में लगी गोली-कराया गया नजदीकी अस्पताल में भर्ती, आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले दर्ज, इनमें 24 दिल्ली व चार यूपी में दर्ज, थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर पुलिस को गैंगस्टर एक्ट में थी तलाश, 15 हजार का रखा था इनामअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवान (40) के रूप में हुई है। थाना कोतवाली नगर, बुलंदशहर पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने 15 हजार रुपये इनाम रखा था। सोमवार देर रात को आरोपी ने एसटीएफ की टीम पर गोली चला दी। टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो बदमाश की टांग में गोली लगी। उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार हुआ। आरोपी के खिलाफ कुल 28 मामले दर्ज हैं, इनमें 24 दिल्ली व 4 यूपी में दर्ज हैं। आरोपी ने दक्षिण-पूर्व दिल्ली में चोरी के 10 मामलों में हाथ होने की बात स्वीकार की है।दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि एसटीएफ को सोमवार रात सूचना मिली कि 15 हजार का इनामी बदमाश आस्था कुंज पार्क, अमर कॉलोनी इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर अपना जाल बिछा दिया। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा। खुद को फंसता हुआ देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर गोली चलाकर उसे काबू किया। आरोपी की टांग में गोली लगी। बाद में उसे पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुराने मुस्तफाबाद इलाके में रहता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 18:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: मुठभेड़ में पकड़ा गया 15 हजार का इनामी, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल #A15 #000RewardeeWasCaughtInAnEncounterAndWasInjuredInRetaliatoryFiring. #SubahSamachar