Una News: बीड़-बिलिंग घाटी में पर्यटकों की भीड़ से 95 फीसदी होटल बुक
बीड़ (कांगड़ा)। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इसके चलते बीड़-बिलिंग घाटी पर्यटकों से गुलजार है। हालात ये हैं वीकेंड पर कुछ क्षेत्रों में कमरे नहीं मिल रहे हैं।इस हफ्ते काफी संख्या में पर्यटकों ने घाटी का रुख किया है। इस कारण लगभग 95 फीसदी होटल बुक चल रहे हैं। पैराग्लाइडिंग के इस स्वर्ग में शनिवार को पैराग्लाइडर की लगभग 540 उड़ानें भरी गई हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से क्षेत्र में जगह-जगह जाम के हालात हैं। इस कारण स्थानीय लोग भी परेशान हो रहे हैं। उधर, गैस की कमी के चलते होटल-रेस्टोरेंट वाले पर्यटकों को पूरा मीनू नहीं दे पा रहे हैं। यदि मौसम सही रहा तो 15 जुलाई तक पर्यटक सीजन चलेगा क्योंकि बारिश के चलते पैराग्लाइडिंग पर रोक लग जाती है। होटल एसोसिएशन के सदस्यों राजीव जम्वाल, राजवीर राणा, दिनेश पॉल, बलवंत राजपूत, दीपक और मनोज आदि ने स्थानीय प्रशासन से कमर्शियल सिलिंडरों को जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके अलावा यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से पर्यटक सीजन में अतिरिक्त पुलिस की भी मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 20:37 IST
Una News: बीड़-बिलिंग घाटी में पर्यटकों की भीड़ से 95 फीसदी होटल बुक #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
