Panipat News: 93 कर्मचारी हड़ताल पर, 25 से काम चलाना बना चुनाैती

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। नगर निगम के साथ दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल ने प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। सबसे बड़ी चुनौती दमकल विभाग के सामने हैं। विभाग में तैनात 93 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी भरपाई के लिए न तो होमगार्ड मिल सके और न ही रोडवेज से चालकों की आपूर्ति हो सकी है। होमगार्ड के 100 जवानों में से तीन ही मिले हैं। कर्मचारियों की कमी से विभाग में खलबली मची है। अधिकारी भी यही कह रहे हैं कि खैर मनाइए कि कहीं आग न लगे।दमकल विभाग में करीब 124 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें में 93 अनियमित और 25 नियमित कर्मचारी हैं। बाकी आउटसोर्सिंग के हैं। छह अगस्त को नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर दमकल विभाग में तैनात 93 अनियमित कर्मचारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण विभाग ने मात्र नियमित कर्मचारी ही शेष बचे हैं। विभाग ने आग लगने की घटनाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग से होमगार्ड के 100 जवान व परिवहन विभाग से रोडवेज के 40 चालकों की मांग की गई थी। लेकिन, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए ज्यादातर होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं। जिस कारण विभाग को मात्र तीन होमगार्ड ही मिले हैं। वहीं, कांवड़ के कारण ज्यादातर रोडवेज बसों को हरिद्वार भेजा जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय रूट पर भी रोडवेज बसों की कमी है। जिस कारण विभाग ने मात्र 10 चालक ही दमकल विभाग को उपलब्ध कराए। विभाग के पास अब 25 नियमित कर्मचारी, छह आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के साथ तीन होमगार्ड जवान और 10 रोडवेज बस चालक हैं। इन्ही कर्मचारियों से बारी-बारी 24 घंटे की डयूटी ली जा रही है। आग लगने की स्थिति में काबू पाना बड़ी चुनौती होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: 93 कर्मचारी हड़ताल पर, 25 से काम चलाना बना चुनाैती #93EmployeesOnStrike;ManagingOperationsWith25ProvesChallenging. #SubahSamachar