Panipat News: सर्वे में ड्रेन किनारे 92 नए अतिक्रमण चिह्नित

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। ड्रेन नंबर-1 के किनारे प्रस्तावित मिनी बाईपास परियोजना को गति देने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगम की टीम ने सेक्टर-11 और 12 क्षेत्र में सर्वे कर 92 नए अवैध कब्जों की पहचान की है। सभी कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम इससे पहले भी ड्रेन किनारे रहने वाले 138 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। अब अभियान के तहत सनौली रोड से मित्तल मेगा मॉल तक के क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण की पहचान की गई है, ताकि मिनी बाईपास परियोजना के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा न आए।मिनी बाईपास से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत : नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि ड्रेन नंबर-1 के साथ प्रस्तावित मिनी बाईपास शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके बनने से सनौली रोड और जीटी रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा और ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि ड्रेन के दोनों ओर लोगों ने पक्के और कच्चे निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी कारण मित्तल मेगा मॉल तक पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।समय सीमा के बाद चलेगा बुलडोजरनगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी कब्जाधारक को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। यदि चिह्नित 92 लोगों ने निर्धारित अवधि में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम की प्रवर्तन टीम पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगी। कार्रवाई पर आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित कब्जाधारकों से ही वसूला जाएगा।नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई के बाद ड्रेन किनारे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप का माहौल है।सर्वे में ड्रेन किनारे 92 नए अतिक्रमण चिह्नित

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: सर्वे में ड्रेन किनारे 92 नए अतिक्रमण चिह्नित #92NewEncroachmentsIdentifiedAlongTheDrainInTheSurvey. #SubahSamachar