Noida News: 12वीं मंजिल से गिरकर 8वीं के छात्र की मौत

- डिजाइन आर्च सोसाइटी की घटना, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका- खेलने की बात कहकर साइकिल लेकर घर से निकला था माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। साइट सी स्थित डिजाइन आर्च सोसाइटी में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 8वीं कक्षा के छात्र रणविजय ढाका (12) की 12वीं मंजिल से गिर गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आर्किटेक्ट तरुण कुमार ढाका परिवार के साथ डिजाइन आर्च सोसाइटी के ई-टावर के फ्लैट नंबर 306 में रहते हैं। शनिवार सुबह समरविले स्कूल का छात्र रणविजय करीब 8 बजे खेलने की बात कहकर साइकिल लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह सोसाइटी में स्थित दूसरे टावर की 12वीं मंजिल से नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि छात्र घर से खेलने की बात कहकर निकला था और घटना से पहले उसे किसी ने डांटा या उसके साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।सीसीटीवी में अकेले जाता दिखा छात्रपुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में छात्र अकेले लिफ्ट में जाता और 12वीं मंजिल पर उतरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह मोबाइल फोन हाथ में लेकर आगे जाता नजर आ रहा है। फुटेज में उसके आसपास कोई अन्य व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि छात्र 12वीं मंजिल तक क्यों गया था और वहां पहुंचने के बाद उसके साथ क्या हुआ। पुलिस को घटना से पहले का एक अन्य वीडियो भी मिला है, जिसमें छात्र मोबाइल फोन पर नजरें टिकाए हुए जाता दिखाई दे रहा है। साइकिल नीचे मिली, मोबाइल की भी जांचछात्र की साइकिल टावर के नीचे खड़ी मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह साइकिल से दूसरे टावर तक पहुंचने के बाद उसे नीचे छोड़कर किस तरह ऊपर गया। इसके अलावा छात्र के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार मोबाइल में सिम कार्ड नहीं था और वह वाईफाई से कनेक्ट कर मुख्य रूप से गाने सुनने के लिए उसका इस्तेमाल करता था। आत्महत्या के पहलू से भी जांचपुलिस आत्महत्या के पहलू से भी जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में छात्र के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि इसका घटना से सीधा संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। बिसरख की घटना से कोई संबंध नहींइससे एक दिन पहले बिसरख क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की आत्महत्या की घटना सामने आई थी। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में डिजाइन आर्च सोसाइटी में हुई रणविजय की मौत का उस घटना से कोई संबंध सामने नहीं आया है। एसीपी राजीव कुमार के अनुसार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि छात्र की मौत किस परिस्थिति में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण और परिस्थितियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। मृतकरणविजय ढाकाकीफाइलफोटो।स्रोतपुलिस

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 12वीं मंजिल से गिरकर 8वीं के छात्र की मौत #8th-gradeStudentDiesAfterFallingFrom12thFloor #SubahSamachar