Agra News: एपीके फाइल डाउनलोड करा खाते से उड़ाए 8.56 लाख
आगरा। पेंशन कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने दयालबाग निवासी विकास सतसंगी के बैंक खातों से 8.56 लाख रुपये निकाल लिए। आरोप है कि खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताकर उन्हें व्हाट्सएप पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई थी। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।दयालबाग के अदनबाग निवासी विकास ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताते हुए पेंशन कार्ड अपग्रेड कराने की बात कही। व्हाट्सएप पर क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन नाम से एपीके फाइल भेजी और ऑडियो कॉल पर डेबिट कार्ड का विवरण एक फॉर्म में भरवा लिया। 19 और 20 अप्रैल की रात उनके दयालबाग शाखा के दो खातों से 4.75 लाख और 3.81 लाख रुपये निकाल लिए गए। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ठगी से बचना है तो रखें ध्यान डीसीपी आदित्य कुमार का कहना है कि साइबर अपराध से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर एपीके फाइल डाउनलोड न करें। डेबिट कार्ड, ओटीपी, सीवीवी या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी से साझा न करें। बैंक कभी फोन या व्हाट्सएप पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता। संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:41 IST
Agra News: एपीके फाइल डाउनलोड करा खाते से उड़ाए 8.56 लाख #8.56LakhSiphonedOffFromAccountAfterDownloadingAPKFile. #SubahSamachar
