Panipat News: जिले में 81.18 फीसदी काम पूरा, इसराना आगे

पानीपत। जिले में चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण और इलेक्टर्स फार्म (ईएफ) के डिजिटलाइजेशन अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया। पानीपत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहर, इसराना और समालखा में 81.18 प्रतिशत फर्म डिजिटलाइज किए गए हैं।जिले में 18.82 प्रतिशत फार्म जमा नहीं कराए जा सके हैं। यानी इनके वोट कट सकते हैं। फार्म जमा कराने में इसराना विधानसभा क्षेत्र 91.30 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। पानीपत शहर की रफ्तार सबसे धीमी रही है। जिले में 912 बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) कार्यरत हैं। जिन्होंने 100 प्रतिशत शत-प्रतिशत प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है।जिले के 9,66,687 मतदाताओं के सामने अब तक 7,84,765 फार्म डिजिटलाइज किए गए हैं। इसके साथ ही बीएलओ द्वारा 7,84,687 फार्मों का सत्यापन (वेरिफिकेशन) भी पूरा कर लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जिले में 81.18 फीसदी काम पूरा, इसराना आगे #81.18%OfWorkCompletedInTheDistrict;IsranaLeads. #SubahSamachar