Noida News: सेक्टर-110 मार्केट के नवीनीकरण का 80 प्रतिशत काम पूरा
नोएडा। सेक्टर-110 मार्केट के नवीनीकरण का काम तेजी से चल रहा है। परियोजना का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। नोएडा प्राधिकरण ने अगस्त तक बाजार के नवीनीकरण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। करीब 6 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस कार्य के तहत बाजार की सभी दुकानों को एक समान रंग दिया गया है। इसके अलावा सामने की खुली जगह को विकसित कर लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। बाजार के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम भी किया जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, बाजार को आधुनिक, पैदल यात्री अनुकूल और आकर्षक वाणिज्यिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि गुणवत्ता की निगरानी के साथ परियोजना को समय पर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 17:20 IST
Noida News: सेक्टर-110 मार्केट के नवीनीकरण का 80 प्रतिशत काम पूरा #80%OfTheRenovationWorkAtSector-110MarketCompleted. #SubahSamachar
