UP: एक हजार कुत्तों को रखने का सेंटर बनाने का रास्ता साफ, सरकार ने बजट में की बड़ी घोषणा

योगी सरकार के बजट से बेसहारा कुत्तों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। 80 करोड़ रुपये का बजट सभी नगर निगम क्षेत्रों में डॉग केयर सेंटर बनाने के लिए किया गया है। आगरा नगर निगम ने 5 करोड़ की लागत से एक हजार कुत्तों को रखने का प्रस्ताव बनाया है। नगर निगम का मौजूदा एबीसी सेंटर 250 कुत्तों की नसबंदी कर सकता है। बजट मिलने से इसकी क्षमता एक हजार हो सकेगी। विकास को भी मिलेगी रफ्तार प्रदेश सरकार ने पहली बार पर्यावरण संरक्षण के लिए 100 करोड़ का बजट रखा है। अभी तक निगम केंद्रीय बजट पर निर्भर रहता था। क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत 180 करोड़ के बजट से भी आगरा नगर निगम को बड़ा हिस्सा मिल सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 09:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: एक हजार कुत्तों को रखने का सेंटर बनाने का रास्ता साफ, सरकार ने बजट में की बड़ी घोषणा #CityStates #Agra #DogCareCentreAgra #StrayDogsShelter #UpGovernmentBudget #₹80CroreDogFacility #AbcCentreAgra #DogSterilizationProgram #AgraMunicipalCorporation #EnvironmentalProtectionBudget #CleanAirProgramIndia #डॉगकेयरसेंटरआगरा #SubahSamachar