Ambala News: शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान
अंबाला। रोटरी क्लब ऑफ अंबाला और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (अंबाला चैप्टर) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंगलाई स्थित ग्लास्गो लैबोरेट्री इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगाया गया था। शिविर में स्थानीय युवाओं और कंपनी के 70 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। डॉ. जय देव मेमोरियल रोटरी अंबाला हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर की विशेष मेडिकल टीम की देखरेख में रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान रक्तदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों और कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए किया जाएगा। शिविर में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 05, 2026, 03:34 IST
Ambala News: शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान #70PeopleDonatedBloodAtTheCamp. #SubahSamachar
