Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में आएंगी 70 एबुलेंस, मिली मंजूरी
एनसीआर के जिलों में तैनात की जाएंगी एंबुलेंसचंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा में 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस खरीद को मंजूरी दे दी है। यह एंबुलेंस विशेष तौर पर एनसीआर के जिलों में तैनात की जाएगी। 33.78 करोड़ रुपये की ये सभी एंबुलेंस अगले कुछ महीनों में आ जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग कई एंबुलेंस को आउटसोर्स भी करेगा। इन एंबुलेंस को बाकी जिलों में तैनात किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले समय में सभी जिलों में पांच से छह एंबुलेंस तैनात की जाए ताकि मरीजों को त्वरित लाभ मिल सके। इन एंबुलेंस को स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मंजूरी दी गई थी। यह एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं जो आपात स्थिति में मरीजों को राहत पहुंचाती हैं। इन्हें मोबाइल आईसीयू भी कहा जाता है जो गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करती हैं। इनमें वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर और कार्डियक मॉनिटर जैसे उपकरण होते हैं। इन एम्बुलेंस में प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ होता है जो हृदय संबंधी समस्याओं या गंभीर दुर्घटनाओं में जीवन बचाने के लिए आपातकालीन दवाएं दे सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 20:43 IST
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में आएंगी 70 एबुलेंस, मिली मंजूरी #70Ambulances #Haryana #Approval #Granted #SubahSamachar
