Una News: बंगाणा स्कूल में 63 परीक्षार्थियों ने दी डीएलएड परीक्षा
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना में उपमंडल स्तर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बुधवार को डीएलएड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। इसी कड़ी में उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में डीएलएड की परीक्षा करवाई गई। परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि बंगाणा स्कूल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 63 परीक्षार्थी पहुंचे। सभी ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के साथ आए उनके परिजनों को कड़कती धूप से बचाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा एक हाल में पानी सहित अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का प्रबंध किया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 22:49 IST
Una News: बंगाणा स्कूल में 63 परीक्षार्थियों ने दी डीएलएड परीक्षा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
