Kurukshetra News: सुपर-100 के 62 विद्यार्थियों ने मारी नीट परीक्षा में बाजी

कुरुक्षेत्र। जिले के सुपर-100 संस्थान के 62 विद्यार्थियों ने नीट-2026 में सफलता हासिल की है। इनमें पांच विद्यार्थियों ने 750 में से 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। बेहतर परिणाम के बाद इन विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की उम्मीद मजबूत हुई है। ढांड रोड स्थित विकल्प संस्थान में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 62 सफल विद्यार्थियों में पांच ने 600 से अधिक, 18 ने 550 से अधिक, 33 ने 500 से अधिक और 49 विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें 39 बेटियां शामिल हैं। नमन कौशिक ने 663 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 766 हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस परिणाम की जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है। इससे पहले जेईई परीक्षा में भी सुपर-100 के 38 विद्यार्थियों का आईआईटी और 35 विद्यार्थियों का एनआईटी में चयन हुआ था। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विद्यार्थी भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।बॉक्स : नीट-2026 में सुपर-100 का प्रदर्शन-62 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की।- 5 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए।- 18 विद्यार्थियों ने 550 से अधिक अंक प्राप्त किए।- 33 विद्यार्थियों ने 500 से अधिक और 49 ने 400 से अधिक अंक हासिल किए।- 39 सफल अभ्यर्थी बेटियां हैं।- नमन कौशिक ने 663 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 766 हासिल की।- 26 विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की संभावना मजबूत हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 19, 2026, 03:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: सुपर-100 के 62 विद्यार्थियों ने मारी नीट परीक्षा में बाजी #62StudentsFromSuper-100ExcelInTheNEETExam. #SubahSamachar