UP: अमृत सरोवर में डूब गई मासूम, पानी में उतराती मिली लाश;  गुस्साई भीड़ ने नगर पालिका कार्यालय में किया हंगामा

एटा के मारहरा कस्बा के मिरहची मार्ग पर नगर पालिका के अमृत सरोवर तालाब में डूबने से 6 वर्षीय मासूम अभिनव की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अभिनव की मां दवा लेने गई थीं। इसी दौरान बच्चा घर के सामने बने पार्क में खेलने चला गया और तालाब की रैंप से फिसलकर गहरे पानी में डूब गया। परिजनों ने तलाश शुरू की और करीब दो घंटे बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर पालिका परिषद मारहरा कार्यालय में हंगामा हादसे के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बच्चे के शव को लेकर नगर पालिका परिषद मारहरा कार्यालय पहुंच गए और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लोगों का आरोप है कि तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल या रेलिंग न होने के कारण यह हादसा हुआ। ये भी पढ़ें -आगरा में तीन घंटे तांडव:तोड़फोड़ और पथराव, 11 पुलिसकर्मी घायल, युवक की मौत पर फूटा गुस्सा; बवाल की पूरी कहानी आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन घटना के बाद नगर पालिका परिषद मारहरा के अधिशासी अधिकारी, वरिष्ठ लिपिक और पालिका अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने शासन की आपदा सहायता योजना के तहत परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही मृतक के पिता मुकेश कुमार को निर्माणाधीन अमृत सरोवर पार्क में आउटसोर्स या संविदा के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया। ये भी पढ़ें -पत्नी की हत्या, फिर खुदकुशी:पूर्व MLA के पुत्र ने कुछ दिन पहले डायरी में लिखी थी ये बात; केस में आया नया मोड़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव वहीं मौके पर पहुंचे नायबतहसीलदार सुशील कुमार राजपूत की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। ये भी पढ़ें -UP:शूटर ओपी लाला के भतीजे ललित चौधरी को फांसी की सजा, बहन की बेरहमी से कर दी हत्या; कोर्ट का बड़ा फैसला

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अमृत सरोवर में डूब गई मासूम, पानी में उतराती मिली लाश;  गुस्साई भीड़ ने नगर पालिका कार्यालय में किया हंगामा #CityStates #Etah #Agra #AmritSarovarAccident #ChildDrowning #EtahNews #MarharaNews #BoyDrownsInPond #MunicipalProtest #ChildDeathIncident #UttarPradeshNews #अमृतसरोवरहादसा #मासूमकीमौत #SubahSamachar