Gurugram News: बेसमेंट की खुदाई के दौरान निकला 6 फीट लंबा कोबरा
रेस्क्यू कर अरावली क्षेत्र में छोड़ा गया संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। सेक्टर-86 स्थित एक कंपनी में बेसमेंट की खुदाई के दौरान जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया, जिसके चलते काम तुरंत रोक दिया गया। सूचना मिलते ही सर्प बचाने वाले अनिल गंडास ने उसे पकड़ा। जांच में सामने आया कि वह सांप स्पेक्टैकल्ड कोबरा था, जो बेहद जहरीला और खतरनाक माना जाता है।रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक पूरे क्षेत्र की तलाशी ली, जिसके बाद सांप एक मशीन के अंदर छिपा मिला। टीम ने मशीन को खोलकर करीब छह फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया। रेस्क्यू के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना नहीं हुई। अनिल गंडास बताते हैं कि स्पेक्टैकल्ड कोबरा के काटने पर समय पर इलाज न मिले तो जान का खतरा हो सकता है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित रूप से अरावली क्षेत्र में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए टीम का आभार जताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 19:22 IST
Gurugram News: बेसमेंट की खुदाई के दौरान निकला 6 फीट लंबा कोबरा #6-Foot-LongCobraUnearthedDuringBasementExcavation #SubahSamachar
