Ranchi News: रांची के पुंदाग पेट्रोल पंप पर 59 हजार की लूट, दो स्कूटी पर पहुंचे थे छह लूटेरे
राजधानी रांची के पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, छह की संख्या में अपराधी दो स्कूटी से पहुंचे थे। यहां उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथमारपीट की और उसके बाद हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बाद अपराधियों ने लगभग 59 हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी थाना प्रभारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। साथ ही जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है। ये भी पढ़ें:भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जा सकते हैं उप राष्ट्रपति, आधिकारिक पुष्टि से पहले एजेंसियां अलर्ट पेट्रोल भरने वाले कर्मी के साथ मारपीट कर रहे थे बदमाश पेट्रोल पंप पर काम कर रही कर्मी सुजाता कुमारी ने कहा कि मेरा चार्जर छूट गया था। जब हम यहां पहुंचे तो देखा कि अपराधी हथियार दिखाकर धमका रहे थे। चार से पांच लोग स्कूटी से आए थे। पेट्रोल पंप पर हवा भरने वाले एक कर्मी ने जब यह दृश्य देखा तो वह कर्मचारियों को छुड़ाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन अपराधियों ने उन्हें चाकू और हथियार का भय दिखाकर रोक दिया। उन्होंने बताया कि चार से पांच अपराधी पेट्रोल भरने वाले कर्मी के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके बाद जबरन पैसे लूटकर भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। कुछ लोगों ने बताया कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 22:54 IST
Ranchi News: रांची के पुंदाग पेट्रोल पंप पर 59 हजार की लूट, दो स्कूटी पर पहुंचे थे छह लूटेरे #CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #PundagPetrolPump #59 #000RupeesLooted #SixCriminals #Pundag #DinaPetrolPump #SubahSamachar
