Chamba News: सिहुंता में 521 बिजली उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन

सिहुंता (चंबा)। विद्युत बोर्ड उपमंडल सिहुंता ने 521 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटने के आदेश जारी किए हैं। इन्होंने नोटिस के बावजूद बिल जमा नहीं किए हैं। बोर्ड को इन उपभोक्ताओं से 2.87 लाख रुपये वसूलने हैं। इन उपभोक्ताओं को सात दिन की मोहलत दी है। इस अवधि तक बिल का भुगतान न होने पर उनके घरों में बिजली काट दी जाएगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रणजीत सिंह ने कहा कि बोर्ड की ओर से बिजली बिल की राशि जमा करवाने के लिए बार-बार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे गए, लेकिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। अस्थायी कनेक्शन काटे जाने के बाद दोबारा जोड़ने के लिए पेंडिंग बिल के साथ 250 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 22:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Chamba news hp news



Chamba News: सिहुंता में 521 बिजली उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन #ChambaNewsHpNews #SubahSamachar