Gurugram News: पिकअप वाहन के 52 चालान लंबित, न भरने पर किया जब्त
9.12 लाख रुपये है कुल चालान राशियातायात पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान की कार्रवाई गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-41/45 चौक पर अभियान के दौरान एक पिकअप को रुकवाया। जांच के दौरान पिकअप पर 9.12 लाख रुपये की चालान राशि लंबित पाए जाने पर उसको जब्त किया गया। पिकअप की जांच के दौरान विभिन्न धाराओं में कुल 52 चालान लंबित पाए गए। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान सेक्टर-41/45 चौक के जोनल अधिकारी एएसआई महाबीर अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक पिकअप को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पिकअप पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 52 चालान लंबित पाए गए। इन लंबित चालानों में नो-एंट्री, डेंजर्स ड्राइविंग, लेन चेंज सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित चालान शामिल थे। इन सभी चालानों की कुल राशि 9.12 लाख रुपये पाई गई। यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों की जुर्माना राशि का भुगतान न किए जाने के कारण पिकअप को जब्त किया। -------- गलत दिशा में वाहन चलाने काटे 6,797 चालकों के चालान यातयात पुलिस ने एक मई से 31 मई तक जिले की सड़कों, हाईवे व एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6,797 चालकों के चालान काटे हैं। यातायात पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे सहित अन्य सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलने की मॉनिटरिंग की। इस दौरान यातायात पुलिस टीमों को 6,797 वाहनों को गलत दिशा में चलते हुए पाया। पुलिस ने उक्त वाहनों के चालान काटकर चालकों पर 41,56,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ---- वर्जन 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी देकर शीघ्र भुगतान करने के प्रति भी जागकरूक किया जा रहा है। - विकास वर्मा, यातायात पुलिस प्रवक्ता। ----प्रवीन कुमार
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 14:50 IST
Gurugram News: पिकअप वाहन के 52 चालान लंबित, न भरने पर किया जब्त #52ChallansOfPickupVehiclePending #SeizedForNotBeingPaid #SubahSamachar
