Panipat News: शोभायात्रा में 51 फीट के ध्वज पर 51 हजार लोग बांधेंगे मन्नत का धागा

पानीपत। श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव समिति व श्री अवध धाम सेवा समिति ने देवी मंदिर से अवध धाम मंदिर कुटानी रोड तक जाने वाली श्री हनुमंत अवध धाम शोभायात्रा के लिए संपर्क तेज कर दिया है। समिति ने शनिवार को सुखदेव नगर में बैठक की। सुखदेव नगर पार्क एसोसिएशन ने समिति के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया और शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का भरोसा दिया। समिति के संयोजक समाजसेवी संजय अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के लिए नगर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। शोभायात्रा में 51 फीट के ध्वज पर 51 हजार लोग अपनी मन्नत का धागा बांधकर अपने मनोरथ पूर्ण करेंगे। पानीपत में दूसरी बार हनुमानगढ़ी के हनुमान का रथ खींचने के लिए लाखों लोग देवी मंदिर के अंदर इस यात्रा में भाग लेंगे। दो अप्रैल को पूरा शहर बाबा के भजनों व जयकारों से गूंजायमान होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी दयानंद महाराज, दाऊजी महाराज, कांता देवी महाराज, अरुण दास महाराज, राधे-राधे महाराज, ब्रह्म ऋषि महाराज, वेद गोसाई महाराज, सीताराम महाराज व पं. निरंजन पाराशर यात्रा में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर सुभाष नारंग, पप्पू जुनेजा, वीरेंद्र सिंगला, अश्विनी सरदाना, योगेश गोयल, सागर आनंद , वेद पराशर, रवींद्र सैनी, मास्टर मुकेश बॉस,राजपाल जैन, पार्षद नवल जिंदल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, प्रीतम गुर्जर मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 03:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: शोभायात्रा में 51 फीट के ध्वज पर 51 हजार लोग बांधेंगे मन्नत का धागा #51 #000PeopleWillTieAThreadOfVowOnA51-footFlagInTheProcession. #SubahSamachar