Rudraprayag News: जिले में 510 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड परीक्षा
रुद्रप्रयाग में पंजीकृत थे कुल 514 विद्यार्थीरुद्रप्रयाग। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। परीक्षा के पहले दिन जनपद के परीक्षा केंद्रों में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन जिले में 514 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 510 ने परीक्षा दी। मुख्यालय स्थित पीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तिलनी, अनूप नेगी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि, नवोदय विद्यालय गुप्तकाशी, जैक्सवीन पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी, एमएल पब्लिक स्कूल आदि में पहले दिन सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल में गणित (बेसिक व स्टैंडर्ड) जबकि इंटरमीडिएट में एंटरप्रेन्योरशिप परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित परीक्षा में विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। केंद्र पर समय से पूर्व परीक्षार्थियों की एंट्री कराई गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद बाद परिक्षार्थी जब बाहर आए तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर मुश्किल नहीं था, सभी सवाल आसानी से कर लिए। बताया कि अब अगले पेपर की तैयारी में जुट जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। पहला पेपर शांतिपूर्ण संपंन हुआ। किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है।- तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागतगुप्तकाशी। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। गुप्तकाशी स्थित जैक्सवीन पब्लिक स्कूल और एम एल पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने बच्चे समय से पहुंचे। केंद्र में सीबीएसई के प्रथम दिवस के पेपर देने आए परीक्षार्थियों का विद्यालय प्रबंधन ने तिलक लगाकर स्वागत किया गया और पेपर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। बच्चे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:51 IST
Rudraprayag News: जिले में 510 विद्यार्थियों ने दी बोर्ड परीक्षा #510StudentsTookTheBoardExamsInTheDistrict #SubahSamachar
