बाढ़ से 500 मकान घिरे: बलिया में खतरा बिंदु से एक मीटर ऊपर बह रही गंगा, सरयू नदी का रुख नरम; स्कूल भी चपेट में

गंगा नदी के लगातार उग्र रूप अख्तियार करने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। शनिवार को नदी का जलस्तर मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर को पार कर हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ने लगा। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख तटवर्ती गांवों में अफरातफरी का माहौल है। शहर के निचले इलाकों में पानी फैलने से फ्लड एरिया में बसे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। गायघाट गेज के अनुसार शनिवार शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.770 मीटर दर्ज किया गया। नदी में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। गंगा खतरे के बिंदु 57.615 मीटर से 1.155 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं मझौवां के सुघर छपरा और उदई छपरा की बस्तियों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। प्राथमिक विद्यालय सुघर छपरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय केहरपुर भी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं, जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। सुघर छपरा गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर घुटने तक पानी भरने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। गंगा का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से लोग सुरक्षित ठौर तलाशने लगे हैं। गंगा के मुहाने पर बसे गांवों में नदी की धारा के बैक रोलिंग कटान का खतरा बढ़ गया है।केहरपुर निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट भी बाढ़ की चपेट में आ गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 22, 2026, 21:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बाढ़ से 500 मकान घिरे: बलिया में खतरा बिंदु से एक मीटर ऊपर बह रही गंगा, सरयू नदी का रुख नरम; स्कूल भी चपेट में #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar