Kangra News: 50 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
गगल (कांगड़ा)। सहौड़ा में रामचरितमानस क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के रावण की नाभि पर बाण चलाते ही 50 फुट ऊंचा रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान हुई भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा और दर्शकों ने उत्साह के साथ उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विजय कुमार बीजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सहौड़ा की प्रधान समीरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी, पूर्व उपप्रधान संजू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 00:46 IST
Kangra News: 50 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान #50-footRavanaEffigySetAblaze;SkyIlluminatedByFireworks #SubahSamachar
