Bihar News: पति ने बाहर जाने पर डांटा तो गर्भवती पत्नी ने लगाईृ फांसी, दो मासूमों सिर से उठा मां का साया
सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद 26 वर्षीय गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना सोमवार सुबह मिली। मृतका की पहचान जमालनगर पंचायत के प्रियनगर गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है, जो 5 माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच रविवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने पत्नी को डांट दिया था। इसके बाद रात करीब 10 बजे पति काम के लिए घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसने पत्नी को घर में फंदे से लटका पाया। पति-पत्नी के बीच होता रहता था विवाद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि दंपती के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन इस बार मामला गंभीर हो गया। ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक जारी, किसे चुना जाएगा 84 विधायकों का नेता सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है। एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:15 IST
Bihar News: पति ने बाहर जाने पर डांटा तो गर्भवती पत्नी ने लगाईृ फांसी, दो मासूमों सिर से उठा मां का साया #CityStates #Crime #Bihar #Kosi #BiharNews #SaharsaCrime #KosiNews #DomesticDispute #SaharsaNews #SubahSamachar
