नया सिम खरीदते समय न करें ये पांच गलतियां: लग सकता है 50 लाख का जुर्माना, हो सकती है जेल, जानें जरूरी बातें

बिना सिम के स्मार्टफोन खाली डब्बा बन जाता है। आप उसमें न व्हाट्सएप चला सकते हैं और न ही यूपीआई, लेकिन जल्दबाजी में सिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। दूरसंचार विभाग के सख्त नियमों के अनुसार, गलत दस्तावेजों पर सिम लेने पर तीन साल तक की जेल और 50 लाख तक जुर्माना भी हो सकता है। क्या आपको पता है कि आपकी आईडी पर कितने अंजान नंबर एक्टिव है यहां जानिए सबकुछ। 1. हमेशा वैलिड आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करें यह सिम खरीदते वक्त सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है। नई सिम लेते समय पहचान के लिए हमेशा वैलिड आईडी प्रूफ ही दें। क्योंकि सिम जारी करने से पहले केवाईसी प्रक्रिया के जरिए आपकी पहचान की जांच की जाती है। इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति के डॉक्यूमेंट, फर्जी आईडी या गलत दस्तावेज का इस्तेमाल करके सिम लेने से बचें। जिस व्यक्ति को सिम इस्तेमाल करनी है, सिम उसी व्यक्ति के नाम पर होना ज्यादा सुरक्षित है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 11:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




नया सिम खरीदते समय न करें ये पांच गलतियां: लग सकता है 50 लाख का जुर्माना, हो सकती है जेल, जानें जरूरी बातें #TechTipsInHindi #National #SubahSamachar