Delhi NCR News: चाकूबाजी और हथियार दिखाकर लूटने वाले 47 गिरफ्तार

-उत्तरी परिक्षेत्र की उत्तर पश्चिम, बाहरी उत्तरी और रोहिणी जिला पुलिस ने 66 टीमों ने बुधवार रात भर बदमाशों के ठिकानों पर दी दबिश-13 पिस्टल, 17 कारतूस और 30 चाकू बरामद, गिरफ्तार बदमाशों में से 21 घोषित बदमाशअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। उत्तर परिक्षेत्र की पुलिस ने राजधानी में चाकूबाजी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार रात शस्त्र नाम से विशेष अभियान चला। इसके तहत उत्तर पश्चिम, रोहिणी और बाहरी उत्तरी जिला की करीब 66 पुलिस टीम ने बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी। रात भर चले विशेष अभियान में पुलिस ने 47 बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से भारी संख्या में पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद किए। पुलिस ने इन बदमाशों के खिलाफ 43 मामले दर्ज किए हैं। गिरफ्तार बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही, शस्त्र अधिनियम सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि उत्तरी परिक्षेत्र के तीन जिलों उत्तरी पश्चिम, रोहिणी और बाहरी उत्तरी जिलों में हाल के दिनों में हथियार के बल पर कई वारदातों को अंजाम दिया गया था। साथ ही चाकूबाजी की कई घटनाएं हुई थी। इसको देखते हुए पुलिस ने ऐसे बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया। सभी थाना पुलिस और यूनिटों को हथियार लेकर आपराधिक वारदात करने वाले बदमाशों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना पुलिस ने वारदात कोे अंजाम देने वाले और ऑनलाइन साइट के जरिए चाकू खरीदने वाले लोगों की पहचान की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: चाकूबाजी और हथियार दिखाकर लूटने वाले 47 गिरफ्तार #47ArrestedForRobbingWithKnivesAndWeapons #SubahSamachar