Mandi News: दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के अंतर्गत आयोजित की जा रही वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता के ऑडिशन के दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व पहले दिन 79 प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल हुए थे। वहीं, दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित स्पेशल चाइल्ड हंट के लिए सोमवार को 27 प्रतिभागियों ने तथा मंगलवार को एक प्रतिभागी सहित कुल 28 दिव्यांग बच्चों ने ऑडिशन दिया है।अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि स्पेशल चाइल्ड हंट और वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए अब तक कुल 151 प्रतिभागी ऑडिशन में भाग ले चुके हैं। मंडी जिला के करसोग, गोहर, सुंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के कलाकारों के ऑडिशन वीरवार को होंगे जबकि शेष सभी उपमंडलों के ऑडिशन पूरे किए जा चुके हैं। इन्होंने कहा कि यदि कोई कलाकार किसी कारणवश अब तक ऑडिशन नहीं दे पाया है तो वह वीरवार को ऑडिशन दे सकता है। इसके लिए कलाकार मौके पर पहुंचकर आवेदन कर सकता है। इस बार सांस्कृतिक संध्याओं के लिए केवल हिमाचली कलाकारों को ही आमंत्रित किया जा रहा है तथा ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को सांस्कृतिक मंच पर अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 23:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: दूसरे दिन 44 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन #MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #SubahSamachar