43 डिग्री का ताप: चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों में 23 से 30 जून तक छुट्टियां, बिजली की मांग पहुंची 414 मेगावाट
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे बिजली की खपत भी एकदम से बढ़ गई है। मई के दौरान अब तक की बिजली की सबसे रिकाॅर्ड खपत 414 मेगावाट 19 मई को दर्ज की गई। इसकी वजह है कि चंडीगढ़ में एयर कंडीशंड, कूलर सबसे ज्यादा चलने लगे हैं। 16 मई को डिमांड 307 मेगावाट दर्ज की गई थी जबकि 17 मई को यह 326 मेगावाट और 18 मई को 386 मेगावाट रही। सीपीडीएल के अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार से डिमांड बढ़ी है उसके अनुसार सप्लाई दी जा रही है। मंगलवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। 20 मई को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 21 से 23 मई तक लू का प्रकोप बढ़ेगा जिससे पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 11:42 IST
43 डिग्री का ताप: चंडीगढ़ में सरकारी स्कूलों में 23 से 30 जून तक छुट्टियां, बिजली की मांग पहुंची 414 मेगावाट #CityStates #Chandigarh #ChandigarhMausam #ChandigarhWeather #SubahSamachar
