काशी में कम हुए 423102 मतदाता: एसआईआर का अंतिम प्रकाशन, डीएम ने राजनीतिक दलों को दी सूची; 150101 नए वोटर
Voter List UP: एसआईआर के तहत जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। इसमें पिछले मतदाता सूची की तुलना में 423102 मतदाता कम हुए हैं। अब जिले में कुल 2730603 (पुरुष-1486874, महिला-1243611, थर्ड जेंडर-118) मतदाता सूची में हैं। 27 अक्तूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। उस दिन जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 3153705 (पुरुष-1699615, महिला-1453939, थर्ड जेंडर-151) थी। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल) में मतदाताओं की कुल संख्या 2730603 है। हालांकि 6 जनवरी में प्रकाशित ड्राफ्ट के आधार पर मतदाता सूची में 150101 मतदाता बढ़े हैं। सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में 6 जनवरी को आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 2580502 थी। पुनरीक्षण अवधि में जोड़े गए मतदाताओं की कुल संख्या 194239 और विलोपित मतदाताओं की कुल संख्या 44138 रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 22:47 IST
काशी में कम हुए 423102 मतदाता: एसआईआर का अंतिम प्रकाशन, डीएम ने राजनीतिक दलों को दी सूची; 150101 नए वोटर #CityStates #Varanasi #SirVoterList2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
