Hamirpur (Himachal) News: पीईटी भर्ती के लिए 420 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन हुआ। इसमें भोरंज और नादौन के उप रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत 420 अभ्यर्थियों ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। उपनिदेशक कार्यालय में तैनात जांच कमेटी ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की रिपोर्ट तैयार की। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के अंतर्गत जिले में छह शिक्षा खंडों में 18 पद भरे जाएंगे। इन 18 पदों में पांच पद सामान्य अनारक्षित वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के तीन-तीन, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के चार, एससी बीपीएल और एसटी का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा चार जून को हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उप रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की फाइल को तैयार कर निदेशालय प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 17:36 IST
Hamirpur (Himachal) News: पीईटी भर्ती के लिए 420 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार #420CandidatesAppearedForTheInterviewForPETRecruitment. #SubahSamachar
