UP: स्टेशन पर मिला मिलावटी 40 क्विंटल खोआ, रातभर टीम मालिक का करती रही इंतजार; कई राज्यों में होना था सप्लाई

खाद्य विभाग की टीम ने आगरा कैंट के पार्सल घर के पास मिलावटी 40 क्विंटल खोआ पकड़ा है। इसका मालिक भाग गया है। इसे जब्त कर लिया है। खोआ मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा था। शुक्रवार तक इसका मालिक नहीं आने पर नष्ट करा दिया जाएगा। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा कैंट से पार्सल के जरिये मिलावटी-घटिया खोआ कई राज्यों में भेजा जा रहा है। इस सूचना पर 10 खाद्य अधिकारियों की टीम को रात में आगरा कैंट के पार्सल घर के आसपास लगा दिया। पार्सल हाउस के बगल में भारी मात्रा में खोआ बरामद किया। यह 40 बोरों में भरा हुआ था। जांच करने पर यह घटिया और मिलावटी प्रतीत हो रहा है। काफी देर तक इंतजार करने पर भी कोई इसका मालिक नहीं आया, ऐसे में इसको नष्ट कर दिया जाएगा। जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। बंगाल, दिल्ली समेत कई राज्यों में सप्लाई की आशंका खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि यह बंगाल के आसनसोल, यूपी, दिल्ली समेत कई जगह पार्सल भेजा जा रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 14:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: स्टेशन पर मिला मिलावटी 40 क्विंटल खोआ, रातभर टीम मालिक का करती रही इंतजार; कई राज्यों में होना था सप्लाई #CityStates #Agra #AgraCanttRailwayStation #AdulteratedKhoya #SubahSamachar