Noida News: फोन करने के बाद खाते से उड़ाए चार लाख रुपये
माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। अजनारा होम्स सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खातों से जालसाजों ने करीब चार लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना बिसरख पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में मुलायम सिंह ने बताया कि 24 मार्च को उनके पास एक फोन कॉल आई थी। उसके कुछ समय बाद ही उनके बैंक खातों से अचानक रुपये कटने के मैसेज आने लगे। पीड़ित ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से तीन लाख रुपये तथा कोटक महिंद्रा बैंक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने संबंधित बैंक और पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:03 IST
Noida News: फोन करने के बाद खाते से उड़ाए चार लाख रुपये #4LakhRupeesWithdrawnFromAccAfterReceivingPhoneCall. #SubahSamachar
