एक्सक्लूसिव: हरदोई में 4.93 लाख किसान सम्मान निधि से बेदखल, अलग-अलग नियमों से किस्त पर लगा ब्रेक, जानें वजहें

किसानों को सम्मान देने के प्रतीक के तौर पर प्रचारित-प्रसारित की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सात साल बीत चुके हैं। आंकड़ों का खेल देखें, तो हरदोई जिले के किसानों को भरपूरसम्मानमिला पर आंकड़ों को खंगाले तो पता चलता है कि नियमों के मकड़जाल में फंसकर किसानों का सबसे ज्यादा असम्मान भी जिले में ही हो गया। जनपद में 8,33,289 किसानों को कम से कम एक बार किसान सम्मान निधि मिली लेकिन बाद में नियमों के ताने बाने में फंसे किसानों में सिर्फ 3,40,014 ही ऐसे हैं जिन्हें योजना की शुरूआत से लेकर अब तक लगातारसम्मानमिला। अंतर 4.93 लाख का है। पढ़ने और सुनने में यह आंकड़े चौका सकते हैं, लेकिन तल्ख हकीकत यही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत वर्ष 2019 में हुई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 10:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सक्लूसिव: हरदोई में 4.93 लाख किसान सम्मान निधि से बेदखल, अलग-अलग नियमों से किस्त पर लगा ब्रेक, जानें वजहें #CityStates #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #KanpurNews #HardoiNews #PmKisanSammanNidhiHardoi #HardoiFarmerBeneficiaryStatus #DrRajeshKumarDdAgricultureHardoi #SubahSamachar