Panipat News: दो दिन में 3800 छात्रों ने लिया दाखिला
पानीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए बुधवार को पहली मेधा सूची जारी होने के बाद जिले के कॉलेजों में शुक्रवार को भी विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की होड़ रही। काफी संख्या में युवा कॉलेजों में फीस जमा करवाने पहुंचे। जिले के विभिन्न कॉलेजों में पहले दो दिनों के दौरान करीब 3800 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित किया। एसडी कॉलेज में करीब 470 विद्यार्थी, आर्य कॉलेज में 650, आईबी कॉलेज में 365 और देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में करीब 117 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। शहर के तीनों प्रमुख एडिड कॉलेजों में 15-15 फीस काउंटर बनाए गए हैं ताकि युवाओं को फीस जमा करवाने में कोई असुविधा न हो। वहीं, देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में युवाओं की सुविधा के लिए फीस काउंटर बनाए गए हैं। दाखिला प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है। अभ्यर्थी पहले चरण में 27 जुलाई तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। जारी शेड्यूल के अनुसार 29 जुलाई को दूसरी वरियता सूची जारी होगी।15 कॉलेजों में 11410 सीटों पर होगा दाखिला : जिले के 15 कॉलेजों में 11410 सीटों पर दाखिला होना है। जिले में इस बार करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 11990 विद्यार्थी और सीबीएसई के करीब 7000 विद्यार्थी शामिल हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन किया है। कुछ विद्यार्थियों ने आईटीआई समेत दूसरे संस्थानों में आवेदन किए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त रहने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 03:03 IST
Panipat News: दो दिन में 3800 छात्रों ने लिया दाखिला #3 #800StudentsEnrolledInTwoDays. #SubahSamachar
