Kaithal News: 26 ट्रैक्टरों के लिए 377 किसानों ने किया आवेदन, ड्रा से होगा चयन

कैथल।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेट प्लॉन एसबी-89 स्कीम 2025-26 के तहत अनुसूचित जाति के किसानों के लिये अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदान करने के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। जिला कैथल में 377 किसानों द्वारा इस स्कीम के तहत आवेदन किया गया है। कृषि निदेशालय द्वारा जिला कैथल के लिए 26 ट्रैक्टरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी कि ओर से लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। ड्रा के उपरान्त चयनित किसानों की सूचि सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में लगा दी जाएगी। सहायक कृषि अभियन्ता, जगदीश चंद्र ने बताया कि चयनित किसान अपने दस्तावेज सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में जमा करवाएंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद किसानों को ऑनलाइन परमिट जारी कर दिया जाएगा। परमिट जारी होने के 15 दिनों के भीतर किसान को ट्रैक्टर की खरीद करनी होगी अन्यथा प्रतिक्षारत किसान को अनुदान लाभ को मौका प्रदान कर दिया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 04:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: 26 ट्रैक्टरों के लिए 377 किसानों ने किया आवेदन, ड्रा से होगा चयन #377FarmersAppliedFor26Tractors #SelectionWillBeDoneThroughDraw #SubahSamachar