Panipat News: निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 351 मरीजों की जांच कर दी दवा
संवाद न्यूज एजेंसीसनौली। बापौली गांव स्थित कमला सदन में समाजसेवी विनोद रावल बिट्टू की पहल पर अर्पणा अस्पताल मधुबन के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इसमें 351 मरीजों की जांच कर दवा दी। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नशाद व डॉ. हड्डी रोग विशेषज्ञ संजीव कुमार ने अपनी सेवाएं दी। शिविर के दौरान 301 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से सात मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 30 हृदय रोग से संबंधित मरीजों व 20 हड्डी रोग एवं श्वष्टत्र से संबंधित मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। समाजसेवी विनोद रावल बिट्टू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंदों की सहायता करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अर्पणा अस्पताल की मेडिकल टीम का विशेष आभार व्यक्त किया।34
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 19:15 IST
Panipat News: निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 351 मरीजों की जांच कर दी दवा #351PatientsWereExaminedAndProvidedWithMedicineAtAFreeHealthCheck-upCamp. #SubahSamachar
