Kangra News: रक्कड़ हेलीपैड का 35 फीसदी काम पूरा, अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य

धर्मशाला। जिला मुख्यालय के रक्कड़ में बहुप्रतीक्षित हेलीपैड निर्माण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बनाए जा रहे इस हेलीपैड का करीब 35 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। विभाग ने निर्माण कार्य को अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।हेलीपैड के निर्माण से रक्कड़ और आसपास के क्षेत्रों को हवाई संपर्क की सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके शुरू होने के बाद आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी, जबकि पर्यटन और स्थानीय विकास को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। विभाग का लक्ष्य समय पर निर्माण पूरा कर जल्द से जल्द यहां से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू कराने का है।स्थानीय निवासी अंकित कुमरा, रमेश, विक्रम सिंह, जगरुप सिंह, अमन, प्रदीप और अमित आदि का कहना है कि लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार था। हेलीपैड बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और पर्यटन, व्यापार तथा निवेश की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।पीडब्ल्यूडी मंडल धर्मशाला के एक्सईएन चंद्र शेखर ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए मशीनरी और श्रमिकों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परियोजना की गुणवत्ता और रफ्तार की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि तय समय पर हेलीपैड तैयार किया जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 19:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: रक्कड़ हेलीपैड का 35 फीसदी काम पूरा, अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar