Sonipat News: 35 वरिष्ठ सदस्यों ने कराई स्वास्थ्य जांच

सोनीपत। वरिष्ठ नागरिक परिषद की ओर से सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में बुधवार को मासिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया।शिविर का आयोजन संस्था के प्रधान बलदेव राज आहूजा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. डीबी रावल के नेतृत्व में डॉ. हरीश कुमार, सविता कुमार, एमबीडी अरोड़ा, इंदु बाला कपूर व सहायक सुरेश रेलन ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने सदस्यों के रक्त संचार, मधुमेह और वजन की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी व नियमित जांच कराने के लिए कहा। संस्था के संयोजक हर भगवान रहेजा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक परिषद अपने सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति निरंतर सजग रहती है। इस दौरान ओपी एलाबादी, रमेश कुकरेजा, अशोक भगत, मदन लाल कन्याल, राम किशन, रत्नेश, देव राज कुकरेजा, संतोष अरोड़ा, कमलेश शर्मा व सुभाष ठक्कर मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 18:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: 35 वरिष्ठ सदस्यों ने कराई स्वास्थ्य जांच #35SeniorMembersUndergoHealthCheck-up #SubahSamachar