BHU: बीएचयू में शिक्षा के नौ सहित 35 विशिष्ट लोगों को मदन मोहन स्मृति, सारस्वत और प्रज्ञा सम्मान
बीएचयू में शिक्षा क्षेत्र के 9 विद्वानों सहित 35 विशिष्ट लोगों को मदन मोहन स्मृति, सारस्वत और प्रज्ञा सम्मान दिया जाएगा। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद की ओर से वैदिक विज्ञान केंद्र में 23 फरवरी को भारत रत्न पंडित मदन मोहन स्मृति राष्ट्रीय सम्मान और पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन होगा। महामना की स्मृति में यह देश का सबसे बड़ा सम्मान समारोह है। इसमें कई क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित करने वाली देश की 35 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा और चार पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। वहीं दुनिया भर से आए विद्वानों का व्याख्यान भी होगा। सम्मानित किए जाने वाले नामों की घोषणा कर दी गई है। सबसे ज्यादा 29 लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में सारस्वत सम्मान दिया जाएगा। दोपहर एक बजे वैदिक विज्ञान केंद्र के व्याख्यान कक्ष में सम्मान समारोह होगा। दिलीप झा और संदीप देव को मालवीय पत्रकारिता सम्मान मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 13:31 IST
BHU: बीएचयू में शिक्षा के नौ सहित 35 विशिष्ट लोगों को मदन मोहन स्मृति, सारस्वत और प्रज्ञा सम्मान #CityStates #Varanasi #BhuVaranasi #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar
