Kullu News: 3,372 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक

केलांग (कुल्लू)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण स्तर तथा समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित कर सकता है तथा इस अभियान के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कही। उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग ने बैठक का आयोजन किया।उपायुक्त ने कहा कि जिला में 23 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया जाएगा। जिला के 123 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 220 विद्यालयों के माध्यम से कुल 3,372 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। यह दवा कृमि संक्रमण की रोकथाम में प्रभावी है तथा बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायक है। इसके अतिरिक्त एक से पांच वर्ष आयु वर्ग के 580 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जाएगी और छह से 18 वर्ष तक के 2,792 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और उनके समुचित शारीरिक विकास में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी कारणवश कोई बच्चा निर्धारित तिथि पर एल्बेंडाजोल की खुराक लेने से वंचित रह जाता है तो ऐसे बच्चों के लिए 28 फरवरी को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 17:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: 3,372 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की खुराक #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar