Mandi News: मंडी में एचआरटीसी के 396 रूटों पर दौड़ रहीं 331 बसें

मंडी में एचआरटीसी के 396 रूटों पर दौड़ रहीं 331 बसें432 चालक और 454 परिचालक दे रहे सेवाएंसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी के दायरे में आने वाली चारों यूनिटों में कुल 396 रूटों पर बस सेवा संचालित हो रही है। इनमें 360 लोकल और 36 लंबी दूरी के रूट शामिल हैं। इन रूटों पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए निगम के पास 331 बसें हैं, जिनके संचालन के लिए 432 चालक और 454 परिचालक तैनात हैं। मंडी में एचआरटीसी बसें लोगों के आवागमन का मुख्य साधन हैं। खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा के कामकाज, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निगम की बसों पर निर्भर हैं। मानसून के दौरान भूस्खलन, बाढ़ और सड़कें बंद होने की स्थिति में कई रूट प्रभावित होने की आशंका है। निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह का कहना है कि मौसम की स्थिति और सड़कों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जरूरत पड़ने पर रूटों में बदलाव या सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। यात्रियों से भी सफर से पहले संबंधित डिपो से जानकारी लेने की अपील की गई है।जिले में चालक-परिचालक और रूटों की संख्यायूनिट, बसें, चालक, परिचालक, लंबी दूरी रूट, लोकल रूट,मंडी, 125, 174, 175, 09, 152,सुंदरनगर 92, 117, 120, 09, 72,सरकाघाट, 68, 78, 82, 09, 97,धर्मपुर, 46, 63, 77, 09, 39,

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 15:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: मंडी में एचआरटीसी के 396 रूटों पर दौड़ रहीं 331 बसें #331HRTCBusesOperatingOn396RoutesInMandi. #SubahSamachar