Sonipat News: धान की सीधी बिजाई करने पर 3,128 किसानों के खातों में आए 5.99 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धान की रोपाई के बजाय उसकी सीधी बिजाई करने वाले किसानों को बड़ी राहत दी गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सोनीपत जिले के 3,128 किसानों के बैंक खातों में कुल 5.99 करोड़ रुपये की अनुदान राशि भेजी गई है।कृषि विभाग की ओर से अनुदान वितरण से पहले पंजीकृत क्षेत्र का विस्तृत सत्यापन कराया गया। इसके तहत न केवल जिलास्तर पर भौतिक जांच की गई बल्कि रिपोर्ट की पुष्टि के लिए मुख्यालय से विशेष टीम भी सोनीपत पहुंची। वेरिफिकेशन और क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र किसानों को अनुदान राशि दी गई है।योजना के तहत धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 4,500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अनुरूप पात्र किसानों के खातों में अनुदान राशि का हस्तांतरण किया गया है।13,311 एकड़ में मिली सीधी बिजाईआधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खरीफ सीजन में जिले में लगभग 28 हजार एकड़ भूमि पर धान की सीधी बिजाई करने के लिए पंजीकरण कराया गया था लेकिन जांच के दौरान 13,311 एकड़ पर ही सीधी बिजाई की पुष्टि हुई। इसके आधार पर 3,128 किसानों को अनुदान का लाभ दिया गया है। कृषि विभाग के अनुसार खरीफ सीजन में जिले में 90 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की गई थी।जल संरक्षण को लेकर विभाग गंभीर : कृषि उपनिदेशककृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि विभाग जल संरक्षण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी अभियान के तहत सीधी बिजाई अपनाने वाले किसानों को समय पर अनुदान राशि प्रदान की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:42 IST
Sonipat News: धान की सीधी बिजाई करने पर 3,128 किसानों के खातों में आए 5.99 करोड़ #3 #128FarmersReceivedRs5.99CroreInTheirAccountsAfterDirectSowingOfPaddy. #SubahSamachar
